Fast2Apply

ई-श्रम कार्ड

परिचय

भारत के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और श्रमिकों के बारे में सभी जानकारी और डेटा को ट्रैक और एकत्र करने के लिए ई-श्रम कार्ड पोर्टल शुरू किया है। एकत्रित डेटा का उपयोग नई योजनाओं को शुरू करने, नई नीतियां बनाने, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और मजदूरों के लिए अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए किया जाएगा। देश में जो कामगार नागरिक आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिन्हें वित्तीय मदद की जरूरत है। सरकार उनकी कई तरह से मदद करती है। इसी पहल को आगे बढाते हुए असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले देश के करोड़ों लोगों के लिए सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है। देश मे कार्यरत कामगरों के हितों को ध्यान में रखते हुए ई-श्रम (E-Shram) पोर्टल लॉन्च किया है।

e Shram Card Registration की मदद से सभी श्रमिकों को एक e-Shram Card कार्ड प्रदान किया जा रहा है, जो देश में मौजूद सभी श्रमिकों के लिए बेहद ही जरूरी है। इस कार्ड की मदद से देशभर में मौजूद सभी श्रमिक सरकार द्वारा दी जा रही e- Shram Card Benefits भी ले सकते हैं।

इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे ऐसे मजदूर जो कि आर्थिक रूप से बेहद ही कमजोर हैं तथा जिन्हें लगातार काम भी नहीं मिल पाता है उन मजदूर भाइयों को ई श्रम कार्ड के माध्यम से डेटाबेस तैयार किया जाएगा और उसके आधार पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

ई-श्रम कार्ड
ई-श्रम कार्ड

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड बनवाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इस कार्ड के माध्यम से आपको कई सरकारी योजनाओं का लाभ सरकार की ओर से मिल सकेगा। ई-श्रम कार्ड ये प्रमाणित करता है कि आप इन योजनाओं का लाभ लेने के पात्र हैं। सरकार भी श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए जागरूक कर रही है। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा समय-समय पर शिविर भी लगाए जा रहे है ताकि देश के सभी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार यह कार्ड बनवा सकें। 

ई-श्रम कार्ड के उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के कामगारों और मजदूरों के लिए है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने पूरे भारत में गैर-मान्यता प्राप्त क्षेत्र के श्रमिकों के बारे में पूरी जानकारी एकत्र की है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक और प्लेटफॉर्म वर्कर, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू कामगार, कृषि कार्यकर्ता आदि का एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाना है, जो उन्हें सामाजिक सुरक्षा सेवाओं को लागू करने और विभिन्न हितधारकों के साथ कल्याणकारी योजनाओं को वितरित करने के लिए उनकी जानकारी साझा करने में मदद करेगा।

अगला उद्देश्य प्रवासी और निर्माण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी लाभों की पोर्टेबिलिटी और भविष्य में किसी भी राष्ट्रीय संकट से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को एक व्यापक डेटाबेस प्रदान करना है।

देश के 38 करोड़ मजदूर असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं जिनमें निर्माण श्रमिक, रेडी-ट्रैकर, छोटे विक्रेता, खेतिहर मजदूर, घरेलू कामगार, महिला, बीड़ी कार्यकर्ता, ट्रक चालक, मछुआरे, दूध विक्रेता, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मनरेगा कार्यकर्ता, स्वरोजगार और असंगठित क्षेत्र के कई और श्रमिक व्यापक रूप से शामिल हैं। यह राष्ट्रीय स्तर का पोर्टल (e-SHRAM पोर्टल) देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाने वाले इन असंगठित श्रमिकों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए बनाया गया है।

ई-श्रम कार्ड के लाभ

ई-श्रम कार्ड बनवाने पर श्रमिकों और मजदूरों को अनेक फायदे हो सकते हैं। इसलिए कामगारों को ई-श्रम कार्ड बनवा लेना चाहिए। ई-श्रम कार्ड बनवाने पर सरकार की ओर से जो सुविधाएं प्रदान की जाती है वे इस प्रकार से हैं-

  • ई-श्रम कार्ड धारक को 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा दिया जाता है।
  • इसके लिए कामगार को कोई प्रीमियम जमा नहीं कराना पड़ता है।
  • यदि रजिस्टर्ड श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या फिर पूर्ण विकलांगता की स्थिति बनती है, तो 2 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी।
  • अगर श्रमिक आंशिक रूप से विकलांग होता है, तो बीमा योजना के तहत एक लाख रुपए का हकदार होगा।
  • सरकार लाभार्थियों को भविष्य में पेंशन का लाभ मिल सकता है।
  • ई-श्रम कार्ड के जरिए लोगों को इलाज में भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • E Shram Card के माध्यम से श्रमिकों का सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
  • इसके अलावा मकान बनवाने के लिए धनराशि दी जाएगी। 
  • बच्चों की पढ़ाई के लिए भी आर्थिक मदद दी जाएगी।

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए इच्छुक आवेदक के पास नीचे दिए गए दस्तावेजों का होना अति आवश्यक है। जो निम्न है-

  • लाभार्थी श्रमिक का आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड एवं बैंक अकाउंट से लिंक है
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए योग्यता

ई श्रम कार्ड का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा।

  1. आवेदक भारत का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
  2. आवेदक पास भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा जारी आधार कार्ड होना चाहिए।
  3. आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  4. आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  5. ई श्रम पोर्टल में पंजीकरण शुल्क सीएससी में प्रति पंजीकरण 20 रुपये होगा जबकि आवेदन शुल्क मुफ्त है।
  6. आवेदक e Shram योजना के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
  7. आवेदक पास किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में आधार कार्ड के साथ-साथ बैंक खाते से जुड़ा एक मोबाइल नंबर होना चाहिए।

इसके अलावा हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक यदि कोई विद्यार्थी पढ़ाई के साथ ही कोई छोटा-मोटा काम करता है तो वो भी अपना e-Shram card बनवा सकता है। इसके लिए उसकी उम्र न्यूनतम 16 साल होनी चाहिए। तभी वह छात्र e-Shram card बनवा कर इससे माध्यम से मिलने वाली मदद और अन्य योजनाओं का लाभ ले सकता है।

e Shram Card पर सरकारी योजनाओं की सूची

ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले लोगों को निम्नलिखित सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा–

  1. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
  2. नेशनल पेंशन स्कीम
  3. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  4. हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम फॉर वीवर्स
  5. नेशनल सफाई करमचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन
  6. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
  7. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  8. अटल पेंशन योजना
  9. पीडीएस
  10. पीएम किसान सम्मान निधि योजना 
  11. प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण
  12. नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम
  13. सेल्फ एंप्लॉयमेंट स्कीम फॉर रिहैबिलिटेशन आफ मैन्युअल स्कैवेंजर्स

e Shram Portal के तहत रोजगार स्कीम

  1. मनरेगा
  2. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना
  3. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना
  4. पीएम स्वनिधि
  5. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
  6. प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आप अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। इसके लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। 

  • सबसे पहले इसके लिए आपको e shram पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता है। 
  • इसके बाद आप इस वेबसाइट के लिए होम पेज पर आ जाते है। 
  • ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Register on E-Sharm विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा। जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर (जो मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो) दर्ज करना होगा। इसके बाद आप कैप्चा कोड भरें, एवं EPFO या ESIC में आपका रजिस्ट्रेशन है, या नहीं, उसे यहां पर हाँ या ना विकल्प पर टिक करें।
  • इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें। आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (पासवर्ड) आएगा, जिसे आपको दिए गए बॉक्स में डालना है, एवं सत्यापिक विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने ई-श्रम कार्ड का फॉर्म खुल जायेगा। आपसे यहां पर सभी विवरण माँगा जायेगा। आपको सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरकर फॉर्म को सब्मिट कर देना है।
  • आपको यहां से एक सन्दर्भ संख्या मिल जाएगी। कुछ समय बाद आपको एक 12 अंकीय यूनिक कोड जारी हो जाएगा।

ई-श्रम कार्ड में सुधार के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया

यदि आपने ई-श्रम कार्ड बनवा लिया है, लेकिन रजिस्ट्रेशन करवाते समय कुछ गलती कर दिए हो, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्यूंकि आप इसमें आसानी से संशोधन कर सकते है।

  • संशोधन करने के लिए आपको सबसे पहले आपको ई श्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।
  • इसके बाद आपको इस पोर्टल पर एक आप्शन Already registered और इसमें Update / Download विकल्प विकल्प करना होगा।
  • इसके बाद आप नए पेज पर आ जायेंगे। जहां पर आपको अपना 12 अंकों का UAN Number एवं अपनी जन्म तारीख दर्ज करनी होगी। इसके बाद generate OTP विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • पके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा। जिसे आपको सत्यापित कर देना हो।
  • आपके सामने अब फॉर्म ओपन हो जायेगा। आप अब अपने आवश्यक बदलाब कर सकते है। सभी अपडेट करने के बाद आप सबमिट बटन को दबा दें।
  • इस प्रकार आप अपने श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन विवरण में अपडेट कर सकते है।

E Shram Card Highlights 2023

योजना का नामई-श्रम कार्ड
किस ने लांच की केंद्र सरकार ने 
लाभार्थीदेश के श्रमिक
उद्देश्यदेश के श्रमिकों का डाटा इक्कठा करना 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://eshram.gov.in/ 
हेल्पलाइन नंबर / टोल फ्री नंबर 011-23389928, 14434 

FAQs

ई-श्रम क्या है ?

ई-श्रम एक ऑनलाइन पोर्टल है जो भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। यह एक वेबसाइट है जिसका उद्देश्य भारतीय श्रमिकों को उनकी सेवाओं के लिए पंजीकृत करना और उन्हें सम्बंधित सुविधाएं प्रदान करना है।

ई-श्रम पंजीकरण कैसे करें ?

आप ई-श्रम पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आपको अपनी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, व्यवसाय का प्रकार आदि भरनी होगी। आपको एक पंजीकरण संख्या प्रदान की जाएगी जो आपके लिए आवश्यक होगी।

UAN क्या है ?

UAN का फुल फॉर्म यूनिवर्सल अकाउंट नंबर है। यह एक 12 अंकों की संख्या है जो विशिष्ट रूप से प्रत्येक असंगठित कर्मचारी को eSHRAM पोर्टल पर पंजीकरण के बाद प्रदान की जाती है।

असंगठित क्षेत्र क्या है ?

असंगठित क्षेत्र में सेवाओं, वस्तुओं या उत्पादन की बिक्री में लगे प्रतिष्ठान या इकाइयाँ और स्वरोजगार भी शामिल हैं, जिसमें दस से कम कर्मचारी कार्यरत हैं। ये इकाइयाँ ESIC और EPFO ​​के अंतर्गत नहीं आती हैं। ऐसे क्षेत्र में काम करने वाले किसी भी श्रमिक को असंगठित श्रमिक माना जाता है।

क्या ई-श्रम में पंजीकरण करने के लिए कोई आयु पात्रता मानदंड हैं ?

कोई भी कार्यकर्ता जो असंगठित क्षेत्र से संबंध रखता है और 16-59 आयु वर्ग के बीच है, वह ई-श्रम  पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पात्र है।

क्या ई-श्रम कार्ड की कोई वैधता अवधि है ?

जी नहीं, ई-श्रम कार्ड आजीवन के लिए वैध है।

क्या ई-श्रम में पंजीकरण के बाद कर्मचारी के बैंक खाते से कोई कटौती होगी ?

नहीं, केंद्र/राज्य सरकार द्वारा सीधे कार्यकर्ता के खाते में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं या किसी भी लाभ के वितरण को सुनिश्चित करने के लिए बैंक विवरण मांगे जा रहे हैं।

1 thought on “ई-श्रम कार्ड”

  1. I was wondering if you ever thought of changing the structure of your website?
    Its very well written; I love what youve got to say.

    But maybe you could a little more in the way of
    content so people could connect with it better. Youve got an awful lot of text for only having
    1 or 2 images. Maybe you could space it out better?

    Reply

Leave a Comment