Fast2Apply

आय प्रमाण पत्र

परिचय

एक आय प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज है जो राज्य सरकार के अधीन काम करने वाले प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। इस प्रमाण पत्र के पीछे का उद्देश्य आपकी वार्षिक आय के साथ-साथ आपके परिवार की वार्षिक आय को सभी स्रोतों से सत्यापित करना है। इसे आरक्षण, सरकारी नौकरी, शिक्षा आदि के लिए आवश्यक होता है।

आय प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र विवरण

इस प्रमाण पत्र को जारी करने के लिए आपको अपनी आय की जानकारी को संग्रहित करना होगा। आपको अपनी सभी आय के स्रोतों के बारे में सही जानकारी देनी होगी जैसे कि सैलरी, बिज़नेस, ब्याज आदि। इसके अलावा, आपको अपनी आय के स्रोतों के साथ संबंधित सभी दस्तावेजों को भी संग्रहित करना होगा।

आय प्रमाण पत्र का लक्ष्य, उद्देश्य और लाभ :-

आय प्रमाण पत्र का लक्ष्य और उद्देश्य है कि बिहार राज्य के लोगों को उनकी आय का प्रमाण पत्र आसानी से मिल सके जिससे वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से सरकार को बिहार के लोगों की आय के संबंध में आकलन करने में मदद मिलेगी और सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों को लागू करने में सहायता होगी। आय प्रमाण पत्र के लाभ भी काफी हैं। इस प्रमाण पत्र की मदद से बिहार राज्य के लोगों को आसानी से बैंकों में लोन मिल सकते हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, आय प्रमाण पत्र बिहार सरकार के नए कार्यक्रमों और योजनाओं के लिए आवश्यक होता है। जैसे कि बिहार सरकार कन्या उत्थान योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, स्वास्थ्य योजनाएं आदि।

आय प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज :-

बिहार में आवास प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हैं :-

  1. आधार कार्ड,
  2. मतदाता पहचान पत्र,
  3. राशन कार्ड,
  4. पैन कार्ड।
  5. पासपोर्ट साइज़ फोटो (3.5 x 4.5 सेंटीमीटर)
  6. मोबाइल नंबर।

NOTE – अगर आप आधार नंबर के जरिए आय प्रमाण पत्र बना रहे है तो मोबाइल नंबर वही यूज करे जो आपके आधार से लिंक है, क्योंकि सत्यापन के लिए आपको OTP दर्ज करना पर सकता है।

आय प्रमाण पत्र आवेदन करने की प्रक्रिया

आय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया निम्नलिखित होती है:

Step 1- सबसे पहले दिए गए ऑफिशियल लिंक ( https://serviceonline.bihar.gov.in/ ) पर क्लिक करे।

Step 2- इसके बाद ”सामान्य प्रशासन विभाग” (General Administration Department) को क्लिक करे।

Step 3- क्लिक करते ही आप “आय प्रमाण पत्र का निर्गमन” पे क्लिक करे ,यहां आप को तीन स्तर पे आवेदन करने की सुविधा दिखेगी। जिस भी स्तर पे आप आवेदन करना चाहते है उसे सिलेक्ट कर ले.

  1. अंचल स्तर पे – अंचल स्तर पर आय प्रमाण पत्र का मतलब वह दस्तावेज होता है जिससे कोई व्यक्ति अपनी वार्षिक आय को सभी स्रोतों से सत्यापित कर सकता है। अंचल स्तर पर आय प्रमाण पत्र व्यक्ति के वार्षिक आय के अनुसार जारी किया जाता है। इसे ब्लॉक स्तर पे बनाया जाता इसके बनने के बाद ही आप अनुमंडल स्तर पे आय प्रमाण पत्र Apply कर पाएंगे। इस प्रमाण पत्र पे राजस्व अधिकारी ( Revenue Officer ) का हस्ताक्षर अंकित होता है। अंचल स्तर पे बने प्रमाण पत्र की वैधता 1 वर्ष  होती है।
  2. अनुमंडल स्तर पे – यह दस्तावेज अनुमंडल कार्यालय में बनवाया जाता है और इसमें व्यक्ति की वार्षिक आय की जानकारी होती है। अनुमंडल स्तर पर आय प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आपके पास अंचल स्तर पे आय प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है क्योंकि Apply करते समय आपको अंचल स्तर पे “प्राप्त पत्र संख्या“(BICCO/20××/××××××) दर्ज करना अनिवार्य होता है। इस प्रमाण पत्र पे राजस्व अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी ( Sub-Division Officer ) का हस्ताक्षर अंकित होता है।
  3. जिला स्तर पे – जिला स्तर पर आवास प्रमाण पत्र एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जिससे कोई व्यक्ति अपनी वार्षिक आय के प्रमाण को सत्यापित कर सकता है। यह दस्तावेज जिला कार्यालय निर्गत करती है। अगर आप के पास आय प्रमाण पत्र अनुमंडल स्तर पे बनी है तो आप जिला स्तर पे बनने के योग्य है। इस दस्तावेज पे राजस्व अधिकारीअनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी का हस्ताक्षर अंकित होती है ।

Step 4- अब एक पंजीकरण फ़ॉर्म खुलेगा। इसमें अपनी जानकारी दर्ज करें। आपको अपनी आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार के फोटो जमा करने की आवश्यकता होगी।

Step 5- अब आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना होगा। एक ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। उसे दर्ज करें और “जारी रखें” पर क्लिक करें।

Step 6- फ़ॉर्म जमा करने के बाद, एक PDF आपके ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। इस PDF में एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी, जिसे आप बाद में इस्तेमाल करके अपने आवेदन की स्तिथि देख सकते है

Step 7- PDF मे दिए गए समय अवधि के बाद आप आय प्रमाण पत्र को दिए गए LINK से डाउनलोड कर सकते है। सर्टिफिकेट को आपके मोबाइल नंबर और आपके द्वारा दिए गया e-mail पे भी भेज दिया जाता है।

OFFICIAL WEBSITECLICK HERE
APPLY NOW अंचल स्तर अनुमंडल स्तर जिला स्तर
ONLINE FORM DOWNLOADCLICK HERE
TRACK AAPLICATIONCLICK HERE
CONTACT INFORMATIONserviceonline.bihar@gov.in ; 14403

आय प्रमाण पत्र के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

  • आय प्रमाण पत्र के लिए 10 कार्य दिवस का समय लगता लगता है।
  • समय सीमा के अधीन सेवा प्राप्त नहीं होने पर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष 30 दिनों के अंदर अपील दायर किया जा सकता है।
  • प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के RTPS काउन्टर के अलावा पंचायत सरकार भवनों पर जाति, आय , आवासीय राज्य नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र (NLC) तथा EWS प्रमाण पत्र के लिए जाने तथा प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की निःशुल्क व्यवस्था रहती है।
  • सेवा मे देरी या किसी प्रकार की शिकायत ‘ हेल्पलाइन नंबर ‘- 14403 पर की जा सकती है।

आय प्रमाण पत्र का उपयोग

आय प्रमाण पत्र विभिन्न योजनाओं और लाभों के लिए पात्रता के प्रमाण के रूप में कार्य करता है। आय प्रमाण पत्र के उपयोग निम्नलिखित हैं :-

  • शैक्षणिक संस्थान जिनमें आर्थिक रूप से गरीब पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए कोटा आरक्षित होता है। इस प्रमाणपत्र की सहायता से उन्हें मुफ्त में या छूट के साथ प्रवेश मिलने में आसानी होती है।
  • गरीबों के उत्थान के लिए कुछ संस्थाओं/सरकारों द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्तियां इसी प्रमाण के आधार पर दी जाती हैं।
  • मुफ्त या छूट के साथ उपचार, रियायती दवाइयाँ, बालिका को जन्म देने वाली माताओं को वित्तीय सहायता आदि जैसे चिकित्सा लाभों का फायदा प्राप्त करने में।
  • संबंधित सरकारी योजनाओं से ब्याज दर पर छूट के साथ ऋण प्राप्त करने में।
  • विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं और आपदाओं के पीड़ितों को राहत प्रदान करने में।
  • विभिन्न प्रकार की पेंशन जैसे विधवा, वृद्धावस्था पेंशन, खेतिहर मजदूर पेंशन आदि प्राप्त करना।
  • मुफ्त राशन आदि प्राप्त करना।

FAQ

आय प्रमाण पत्र क्या है ?

आय प्रमाण पत्र एक दस्तावेज है जो बिहार सरकार द्वारा जारी किया जाता है। यह दस्तावेज आपकी आय की जानकारी प्रदान करता है जो कि सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक होती है।

आय प्रमाण पत्र का उपयोग किस लिए किया जाता है ?

आय प्रमाण पत्र का उपयोग सरकारी योजनाओं में लाभ प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह दस्तावेज आपकी आय की जानकारी प्रदान करता है जो कि सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक होती है।

आय प्रमाण पत्र को कैसे प्राप्त किया जाता है ?

आय प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए आपको बिहार सरकार की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आय प्रमाण पत्र का वैधता काल क्या है ?

आय प्रमाण पत्र का वैधता काल 1 साल होता है। इसके बाद आपको इसे नवीनीकरण करवाना होगा।

आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए कौन पात्र है ?

सभी व्यक्ति आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। व्यवसायी, वेतनभोगी कर्मचारी, गैर-वेतनभोगी व्यक्ति, विधवा, मजदूर, परामर्शदाता, एजेंट आदि इस प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते है।

आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन शुल्क क्या है ?

इनकम सर्टिफिकेट या आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करते समय आवेदक को कोई भी राशि भुगतान नहीं करनी होती है।

Leave a Comment