Fast2Apply

वोटर कार्ड

परिचय

वोटर कार्ड भारतीय मतदाता पहचान पत्र होता है। इस कार्ड को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया जाता है इस कार्ड को बनाने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए इस कार्ड के बिना आप वोट नहीं कर सकते हैं। वोटर कार्ड देशवासियों के लिए एक प्रकार का पहचान पत्र है, जिससे यह पता चलता है कि हम भारत देश के निवासी हैं। यह कार्ड भारत सरकार के द्वारा जारी किया जाता है वोटर कार्ड इस बात को प्रमाणित करता है कि आप इस देश के ही रहने वाले हैं जिसे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाए जाने वाले हर योजना का लाभ आप तक पहुंचाया जाता है। यह कार्ड उसी व्यक्ति को बनता है जिसका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुका हो अगर आपका उम्र 18 से नीचे है तो आपको वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवा सकते हैं। जब आपका उम्र 18 वर्ष हो जाएगा तब आप वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं । बहुत सारे ऐसी सरकारी योजनाएं आते हैं जिसमें वोटर आईडी कार्ड को महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो आप वैसे सरकारी योजना जिसमें वोटर आईडी कार्ड महत्वपूर्ण है उसका लाभ आप नहीं ले पाएंगे।

वोटर कार्ड का उद्देश

वोटर कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। यह एक ऐसा दस्तावेज होता है जो मतदान के लिए आवश्यक होता है और जो हर नागरिक को अपने पास रखना चाहिए। इस कार्ड के बिना किसी भी नागरिक को मतदान करने की अनुमति नहीं होती है। यह एक ऐसा दस्तावेज होता है जो आपकी पहचान की पुष्टि करता है और आपको मतदान करने की अनुमति देता है।

आमतौर पर, वोटर कार्ड में नाम, पता, उम्र और फोटो शामिल होते हैं। इसके अलावा, इसमें आपके वोटिंग अर्थराइजेशन का बायोमेट्रिक डेटा भी शामिल होता है। वोटर आईडी कार्ड का मुख्य उद्देश्य एक ही होता है – मतदान में आपकी पहचान की पुष्टि करना।

वोटर कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया अब बहुत आसान हो गई है। आप इसे ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको वोटर आईडी कार्ड के वेबसाइट पर जाना होगा।

वोटर कार्ड

वोटर कार्ड का लाभ

वोटर कार्ड बहुत से लाभ प्रदान करता है। यह एक ऐसा दस्तावेज है जो हर नागरिक को अपने पास रखना चाहिए। नीचे हम वोटर आईडी कार्ड के कुछ महत्वपूर्ण लाभ बताएंगे –

  1. मतदान करने की अनुमति – इस कार्ड के बिना किसी भी नागरिक को मतदान करने की अनुमति नहीं होती है। इसलिए, वोटर कार्ड आपको मतदान करने की अनुमति देता है जो एक नागरिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
  2. आपकी पहचान की पुष्टि -इस कार्ड आपकी पहचान की पुष्टि करता है। यह दस्तावेज आपके नाम, पता, उम्र और फोटो को समेटता है जो आपकी पहचान की पुष्टि करते हैं।
  3. लोकतंत्र में भागीदारी – इस कार्ड न केवल आपको मतदान करने की अनुमति देता है, बल्कि यह आपको लोकतंत्र में भागीदारी करने की अनुमति भी देता है। जब आप मतदान करते हैं, तो आप लोकतंत्र में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
  4. सरकारी योजनाओं का लाभ – इस कार्ड पास होने से आप सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। कुछ योजनाएं ऐसी होती हैं जिनके लिए इस कार्ड की आवश्यकता होती है। इसलिए, वोटर आईडी कार्ड आपको सरकारी योजनाओं के लाभ का भी हिस्सा बनने में मदद करता है।
  5. बैंक खाते की खोलने में मदद – बैंक खाते की खोलने में भी वोटर आईडी कार्ड का उपयोग किया जाता है। बैंक खाते की खोलने के लिए आपको अपनी पहचान की पुष्टि करने की आवश्यकता होती है और इसमें वोटर कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।
  6. अन्य विभिन्न उपयोग -इस कार्ड के अन्य विभिन्न उपयोग भी होते हैं। जैसे कि, इसे आप अपने एयरटिकट बुक करते समय, वॉटर और गैस कनेक्शन के लिए भी प्रमाणित कर सकते हैं।

वोटर कार्ड के लिए पात्रता एवं दस्तावेज

वोटर कार्ड के लिए पात्रता निम्नलिखित हैं :-

  • आवेदक भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक के पास आवास प्रमाण पत्र होनी चाहिए।
  • आवेदक का एक पासपोर्ट साइज फोटो

वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

वोटर कार्ड आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें जो निम्नलिखित है-

  • सबसे पहले आपको भारत निर्वाचन आयोग ( Election Commission of India) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
  • होम पेज पर Register Now To Vote विकल्प पर क्लिक करना है |
  • यहां पर आपको Create Account के विकल्प पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जहां पर अपना Email id या Mobile number दर्ज करें फिर Create पर क्लिक करें
  • यहां पर नया वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए फ्रॉम 6 पर क्लिक करें |
  • आपके सामने है रजिस्ट्रेशन फ्रॉम खुलेगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करें फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें Captcha दर्ज और Submit पर क्लिक करें |
  • अंतिम में आपको डिफेंस नंबर और आईडी नंबर दिया जाएगा जिस को संभाल कर नोट कर लेना है |इस तरह से आप नया वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं |

मतदाता सूची में अपना नाम खोजने की प्रक्रिया

  • मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर सबसे पहले आपको वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा।
  • होम पेज पर आपको Search in Electoral Roll या फिर Search Name in Voter List का आप्सन दिखाई देगा आपको उसे क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक फोर्म खुलकर आयेगा, जिसमें आपसे सम्बंधित कुछ जानकारी भरनी होगा।
  • आप विवरण द्वारा भी खोज सकते हैं और पहचान पत्र के द्वारा भी मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।
  • यदि आप विवरण द्वारा अपना नाम खोजना चाहते हैं तो आप विवरण द्वारा खोजें के लिंक पर क्लिक करिए और फिर पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को Details में भरिए।
  • यदि आप पहचान पत्र के द्वारा मतदाता सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आप पहचान पत्र के तहत खोजे के लिंक पर क्लिक करिए और अपना ईपीआईसी नंबर तथा राज्य का नाम भरिये।
  • अब आप सर्च बटन को क्लिक कर अपना नाम लिस्ट में देख सकते हैं ।

वोटर कार्ड में नाम, पता और फोटो कैसे बदले

  • सबसे पहले आपको http://www.nvsp.in पर जाना है। 
  • वेबसाइट पर जाते ही ‘Correction of entries in the electoral roll’ का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहा करेक्शन के लिए तुरंत ही फॉर्म 8 ओपन हो जायेगा।
  • लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो आप फॉर्म 8 पर क्लिक करके इसे ओपन कर सकते हैं।
  • अब आपको अपने राज्य, असेम्बली या parliamentary constituency का चुनाव करना होगा।
  • यहा पुछे गए सभी जानकारी को आपको सही से दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको अपने एलेक्ट्रोल रोल के सेरिएल नंबर और पार्ट नंबर को भरना होगा।
  • अब फोटोग्राफ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आपका नाम, पता, और वोटर आईडी कार्ड नंबर, जन्मतिथि आदि अन्य जानकारी दर्ज करना होगा।
  • अब आपको कुछ ऐसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे जो आपसे यहाँ मांगे जाते हैं, उन्हें आप यहाँ अपलोड कर सकते हैं।
  • इसके अलावा अब आपसे आपके ईमेल आईडी, फ़ोन नंबर, प्लेस और डेट आदि के जानकारी दर्ज करने के लिए कहा जायेगा।

मतदाता सूची पीडीएफ डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जायेगा।
  • होम पेज पर आपको डाउनलोड इलेक्टरल रोल पीडीएफ का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जायेगा।
  • इस पेज पर आपको अपने राज्य का चयन करना है और Go के बटन पर क्लिक करना है।
  • ऐसा करते ही आपके मोबाइल में मतदाता सूची पीडीएफ डाउनलोड हो जायेगा।

BLO/Electoral Officers Details खोजने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जायेगा।
  • होम पेज पर आपको Know Your सेक्सन में BLO/Electoral Officers Details का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा, जहॉ आप जानकारी दर्ज करके अपने BLO से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप EPIC Number या फिर अपना Address Details भी दर्ज करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इतना करने के बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना है।

Voter Card Helpline Details

आप निचे दिए डिटेल्स पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Address: Nirvachan Sadan, Ashoka Road, New Delhi 110001
  • EPABX: 23052205 – 10, 23052212 – 18, 23052146, 23052148, 23052150
  • Email: complaints@eci.gov.in
  • Faxline: 23052219, 23052162/63/19/45
  • Helpline number 1800111950
  • Control Room: 23052220, 23052221

FAQ

वोटर कार्ड क्या होता है ?

वोटर कार्ड एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जो भारतीय नागरिकों को वोट डालने की अनुमति देता है। यह दस्तावेज भारत निर्वाचन आयोग, भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है। जिसका उपयोग चुनाव दौरान मतदान करने के लिए किया जाता है। इसमें वोटर के नाम, पता, उम्र और अन्य विवरण होते हैं।

वोटर कार्ड कैसे प्राप्त करें ?

वोटर कार्ड के लिए आपको अपने निकटतम इलेक्शन कमिशन कार्यालय में जाकर आवेदन करना होता है। आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। आपके आवेदन के बाद वोटर कार्ड आपके पते पर भेजा जाएगा।

वोटर कार्ड के लिए अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

वोटर कार्ड के लिए अधिकारिक वेबसाइट nvsp.in और eci.gov.in है।

Leave a Comment